अखिल भारतीय अटल लैब स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरक्ष प्रान्त द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग बस्ती (गोरक्ष प्रांत, बस्ती) के अटल टिंकरिंग लैब से जुड़े भैया सचिन, सर्वेश शुक्ला एवं कृष्णा एवं अथर्व द्वारा तैयार प्रोजेक्ट “मिशन इनोवेशन S-600” को Vidya Bharati ATL Innovation Exhibition (जून थीम) के परिप्रेक्ष्य में अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र से प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
विद्या भारती पूर्वी उ0प्र0 क्षेत्र भैया के इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है|









