आज दिनांक 29 जुलाई 2025 को शारदा प्रकाशन लखनऊ द्वारा कक्षा नवम से द्वादश तक के लिए कम्प्यूटर विज्ञान की पुस्तक लेखन की तीन दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला, केशव कृपा, सरस्वती कुंज, निराला नगर में प्रारम्भ हुई। मान0 हेम चन्द्र जी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, विद्या भारती पूर्वी उ0प्र0 ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया। कार्यशाला में श्रीमान दिनेश कुमार सिंह जी , श्रीमान अशोक शर्मा जी की गरिमामई उपस्थिति रही । शारदा प्रकाशन के प्रबन्धक श्री राजेन्द्र बाबू ने अतिथियों का परिचय कराया । कार्यशाला में मान0 क्षेत्रीय संगठन मंत्री जी ने लेखक बन्धुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का युग डिजिटल युग है । छात्रों को अद्यतन तकनीकि का ज्ञान इस पुस्तक के माध्यम से हो सके । यू0पी0 बोर्ड के पाठ्यक्रम को आधार बनाते हुए NEP 2020 में कंप्यूटर विज्ञान की शिक्षा के लिए आवश्यक बिंदुओं को समायोजित करने तथा भारतीय ज्ञान परम्परा को ध्यान में रखकर पुस्तक लेखन का कार्य करना है । यह पुस्तक शिक्षा जगत में सर्वग्राह्यी बन सके तथा एक स्तरीय पुस्तक के रूप में स्थान प्राप्त करे । शिक्षकों एवं छात्रों के लिए आधुनिक भारत के निर्माण में सहयोगी सिद्ध हो सके । कार्यशाला की सफलता हेतु शुभकामनाएं दी ।









