आज दिनॉक 24.07.2025 की प्रातः 9ः00 बजे से सायं 5 बजे तक क्षेत्रीय सम्पर्क टोली की बैठक विभिन्न सत्रों के द्वारा सरस्वतीशिशु विद्या मन्दिर मॉडल हाउस लखनऊ में सम्पन्न हुई। वन्दना सत्र में मा0 हेम चन्द्र जी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री विद्या भारती पूर्वी उ0प्र0 द्वारा सम्पर्क क्यों ? समाज में देश विरोधी फैल रहे नेरेटिव को दूर करने हेतु डोर टू डोर मैन टू मैन सम्पर्क करना है। सम्पर्क के माध्यम से कुटुम्ब का बोध होता है। क्षेत्र की योजना का
क्रियान्वयन प्रान्तीय टोली के माध्यम से विद्यालय स्तर पर किया जाए। सुशुप्त सज्जन शक्ति को सक्रिय सज्जन शक्ति के रुप में खड़ा करना। द्वितीय सत्र श्रीमान राजेन्द्र बाबू जी क्षेत्रीय सम्पर्क प्रमुख द्वारा वार्षिक कार्य योजना का विस्तार – प्रान्त जिला व संकुल टोली बैठक प्रवास व स्वावलम्बी पूर्व छात्र सम्मेलन तथा श्रेणीशः बैठकें करनी है।




















