आज दिनांक 30/07/25 दिन बुधवार को नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज बेड़ी पुलिया कर्वी चित्रकूट में गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती पर चौपाई प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रत्येक कक्षा से चयनित पांच पांच प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम कक्षा नवम अ की बहन दीप्ति पाण्डेय, द्वितीय कक्षा अष्टम के भैया भानु प्रताप एवं तृतीय कक्षा षष्ठ ब के भैया अभिराज प्रताप रहे । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गोरेलाल जी एवं कार्यक्रम संयोजक श्री शिव प्रकाश त्रिपाठी जी रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री दादूराम जी ने किया। विधालय के प्रधानाचार्य श्री राघवेंद्र पाण्डेय जी सभी प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा और बेहतर तैयारी के लिए प्रतिदिन रामचरित मानस की चौपाइयों को पढ़ने का आग्रह किया। मुख्य अतिथि जी ने कहा कि हमें गर्व है कि हम उस जगह से सम्बंधित है जहां तुलसी दास जी ने जन्म लिया और जहां भगवान श्री राम ने बारह वर्ष व्यतीत किया। महाकाव्य रचैयता गोस्वामी तुलसीदास जी को सभी ने श्रद्धांजलि देते हुए सामूहिक रूप से चौपाईयां दोहराई। अंत में शिव प्रकाश त्रिपाठी जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।













