सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लंका रोड बिंदकी फतेहपुर
आज दिनांक 8 अगस्त 2025 दिन शुक्रवार को हमारे विद्यालय में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। सर्वप्रथम वंदना सत्र में दीप प्रज्जवलन के पश्चात कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसका संचालन आचार्य मनोज कुमार मिश्रा ने किया इसमें “बहन शिवांशी सिंह 9 A1” की छात्रा ने मनोरम गीत “रक्षाबंधन यह वादा है” प्रस्तुत किया। इसके बाद “आर्या गुप्ता 6 A” की बहन ने अपने विचार प्रस्तुत किये तत्पश्चात “यशी 10B” ने गीत तथा विचार के माध्यम से रक्षाबंधन के बारे में सबको बताया। “अंग्रेजी के आचार्य तुषार जी” ने भैया बहनों को राजा इंद्र की पत्नी सचि की कहानी सुनाई जिसमें उन्होंने राक्षसों से युद्ध करते हुए देवताओं से सभी की रक्षा का वचन लिया। उन्होंने यह कहा कि यह त्यौहार किसी भी धर्म में मनाया जाने वाला त्यौहार है यह हम सभी को बिना किसी धर्म जाति संप्रदाय के भेदभाव के मनाना चाहिए विद्यालय के “आचार्य आशुतोष शुक्ला जी” ने मनोरम गीत “बहन तेरी राखी की लाज निभाएगा भैया” प्रस्तुत करके वातावरण को भाई बहनों के इसने से परिपूर्ण कर दिया। संचालक “श्री मनोज कुमार मिश्र जी” ने बताया कि राजा बलि ने जब बामन अवतार के रूप में विष्णु जी को अपने महल में वरदान के रूप में रोक लिया तब लक्ष्मी जी ने राखी बांध कर विष्णु जी को मुक्त कराया। अंत में प्रधानाचार्य “श्रीमान बलराम सिंह जी” ने सभी रक्षा बंधन पर्व की शुभ कामनाएं दी और बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी रक्षाबंधन का पर्व मनाता है इसमें स्वयंसेवक ध्वज को रक्षा सूत्र बांध कर राष्ट्र रक्षा का संकल्प लेते हैं। बाद में बड़े उत्साह से बहिनों ने भैया लोगों के राखी बाँधी।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्रीमान बलराम सिंह जी, व्यवस्था प्रमुख आचार्य श्री देवेंद्र जी, कार्यक्रम प्रमुख अजय जी, कलिका जी सभी आचार्य बंधु आचार्या बहिने एवं भैया बहिन उपस्थित रहे |