भारतीय शिक्षा समिति उ०प्र० द्वारा गोपाल सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रायबरेली में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन विद्याभारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मा० हेमचन्द्र जी द्वारा माँ सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पार्चन तथा वंदन से प्रारंभ हुआ | तत्पश्चात मा० हेमचन्द्र जी ने नव चयनित आचार्यों को अपना समग्र विकास करने का मार्गदर्शन दिया | कार्यक्रम में भारतीय शिक्षा समिति उ०प्र० के प्रदेश निरिक्षक श्री रामजी सिंह व विद्यालय के उपाध्यक्ष उपस्थित रहे |



















