ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मन्दिर, सिविल लाइन्स, प्रयागराज
विद्या भारती काशी प्रान्त के अंतर्गत ’पूर्व छात्र परिषद’ की प्रान्तीय बैठक दिनांक ’’26 जुलाई 2025’’ को ’ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मन्दिर, सिविल लाइन्स, प्रयागराज’ के विशाल सभागार में सम्पन्न हुई। यह बैठक पूर्व छात्रों को संगठन से जोड़े रखने, उनके अनुभवों का उपयोग समाज व राष्ट्रहित में करने तथा परिषद की भावी दिशा व कार्ययोजनाओं पर चर्चा हेतु आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारम्भ ’माँ सरस्वती’ के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्पण से हुआ। मंच पर प्रमुख रूप से ’मा. प्रशान्त जी (क्षेत्रीय संयोजक, पूर्व छात्र परिषद)’ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, अध्यक्षता ’मा. शरद गुप्त जी (मंत्री, भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश)’ ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ’श्री अशीष गुप्त जी (प्रान्त संयोजक, पूर्व छात्र परिषद)’, ’श्री शेषधर द्विवेदी जी (प्रदेश निरीक्षक)’, ’श्री अखिलेश मिश्र जी (प्रान्त प्रमुख, पूर्व छात्र परिषद)’ एवं ’विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विक्रम बहादुर सिंह परिहार जी’ मंचासीन रहे।