जय नारायण विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज विकास नगर कानपुर में मा० हेमचन्द्र जी क्षेत्रीय संगठन मंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश ने पुष्पर्चन व दीपप्रज्वलित किया, मा० रजनीश पाठक जी प्रांत संगठन मंत्री, डॉ राकेश निरंजन जी अध्यक्ष भारतीय शिक्षा समिति मा० रामप्रकाश पोरवाल जी प्रांतीय मंत्री मा० अयोध्या प्रसाद मिश्र प्रदेश निरीक्षक कानपुर प्रांत, प्रो० सुनील मिश्र जय नारायण विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज कानपुर ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व पुष्पर्चन किया | इस अवसर पर श्रीमान शिव करण जी, श्रीमान अजय जी सम्भाग निरीक्षक व समस्त प्रधानाचार्य उपस्थित रहे इस वंदना सत्र में श्री मान क्षेत्रीय संगठन मंत्री जी ने सभी का मार्गदर्शन कर मनुष्य के लिए धर्म के अनुसार सही कर्म कर नर से नारायण तक की यात्रा का वर्णन किया व पंच कोशीय विकास के भाव को भी व्यक्त किया और कर्म का फल मिलता है इसलिए हम सबको कर्म पर ध्यान देना है | इस अवसर पर सभी प्रधानाचार्य बंधु बहिनें उपस्थित रहे |















