सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलीगंज में समर कैंप तथा बोर्ड के बच्चों की अतिरिक्त कक्षाएं समापन समारोह के साथ पूर्ण हुआ।
इस अवसर पर विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के मंत्री डॉक्टर सौरभ मालवीय बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर भैया बहनों एवं प्रशिक्षकों का मनोबल बढ़ाया यह समर कैंप दिनांक 17 मई से प्रारंभ होकर 26 मई तक चली जिसमें जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को सीखा और सिखाया गया 100 से अधिक भैया बहन आनंद पूर्वक इसमें सहभाग किया । मुख्य अतिथि के कर कमलों से सभी भैया बहन प्रमाण पत्र पाकर प्रसन्नता का अनुभव किया अभिभावकों ने भी समापन समारोह का आनंद उठाया विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने सभी प्रशिक्षकों अभिभावकों को भैया ,बहनों एवं मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की तथा ग्रीष्म अवकाश की शुभकामनाएं प्रदान की ।































