अनौपचारिक शिक्षा के अंतर्गत विद्याभारती पूर्वी उ०प्र० द्वारा संचालित क्षेत्र सेवा एवं जनजातीय क्षेत्र में शिक्षा दी जाती है | सेवा व जनजातीय क्षेत्र के शिक्षा की कार्यशाला दिनांक 6 जून 2025 को सरस्वती कुञ्ज निराला नगर में संपन्न हुई | कार्यशाला का उद्घाटन विद्याभारती पूर्वी उ०प्र० के क्षेत्रीय संगठन मंत्री द्वारा माँ सरस्वती के दीप प्रज्वलन, पुष्पार्चन तथा वन्दना से हुआ | कार्यक्रम का समापन सत्र में विद्याभारती पूर्वी उ०प्र० के क्षेत्रीय मंत्री डॉ० सौरभ मालवीय उपस्थित रहे |




















