आज दिनांक 05 सितम्बर 2025 को पंडित तेजराम सरस्वती विद्या मंदिर, विजयलक्ष्मी नगर, सीतापुर में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के भैया-बहनों द्वारा की गई।
इस अवसर पर संपर्क विभाग की प्रेरणा से भारत विकास परिषद द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य श्री विष्णु शंकर मिश्र ने सभी अतिथियों का परिचय कराया और कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
इस अवसर पर श्री वीरेन्द्र नारायण श्रीवास्तव, श्री नंदलाल भूटानी, श्री राजनरायन टंडन, श्री रंजीत कुमार दास, श्री बलराम चड्ढा, तथा आचार्य श्री प्रमोद मिश्र व श्री शिवम् कनौजिया सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
अंत में विद्यालय के प्रबंधक श्री आशीष मिश्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन आचार्य अरविन्द शुक्ल ने किया।
















