विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित ’’36वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता’’ के ’’दूसरे दिन’’ का आयोजन पूर्ण उत्साह और खेल भावना के साथ सम्पन्न हुआ। इस दिन ’’टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन’’ की विभिन्न आयु वर्गों – ’’अण्डर-14, अण्डर-17 एवं अण्डर-19’’ में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें ’’काशी, गोरक्ष, अवध एवं कानपुर’’ प्रान्तों से चयनित खिलाड़ी भैया बहिनों ने प्रतिभाग किया।
विद्या भारती काशी प्रान्त के प्रचार प्रमुख ’’श्रीमान् विक्रम बहादुर जी’’ द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार दोनों ही खेलों में प्रतिभागियों ने अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट कौशल का परिचय दिया। खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता, तीव्र प्रतिक्रिया क्षमता तथा खेल के प्रति उनके समर्पण ने दर्शकों को प्रभावित किया। विभिन्न वर्गों की प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल द्वारा निष्पक्ष मूल्यांकन के आधार पर विजेताओं की घोषणा की गई।
’’प्रतियोगिता का समग्र परिणाम इस प्रकार रहा’’ –
1. ’’काशी प्रान्त’’ ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल ’’4 स्वर्ण पदकों’’ के साथ ’’प्रथम स्थान’’ प्राप्त किया।
2. ’’अवध एवं कानपुर प्रान्त’’ ने उत्कृष्ट प्रतिस्पर्धा में ’’3-3 स्वर्ण पदकों’’ के साथ ’’संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान’’ प्राप्त किया।
3. ’’गोरक्ष प्रान्त’’ ने ’’2 स्वर्ण पदकों’’ के साथ ’’तृतीय स्थान’’ प्राप्त किया।
प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागी आगामी ’’राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता’’ में विद्या भारती पूर्वी उ0प्र0 क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे न केवल उनके खेल कौशल को राष्ट्रीय मंच मिलेगा, बल्कि वे विद्या भारती के आदर्शों को देश भर में प्रसारित भी करेंगे।
इस अवसर पर ’’क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री डॉ. राम मनोहर जी’’, ’’क्षेत्रीय खेलकूद प्रमुख श्री जगदीश सिंह जी’’, ’’प्रान्तीय खेलकूद प्रमुख श्री अजीत सिंह जी’’ एवं कार्यक्रम के संयोजक तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य ’’श्री विक्रम बहादुर सिंह परिहार जी’’ की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इन सभी वरिष्ठजनों ने विजयी प्रतिभागियों को ’’मेडल एवं प्रमाण पत्र’’ प्रदान कर सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों को ’’राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाएं’’ भी दीं।