क्षेत्रीय प्रश्नपत्र निर्माण कार्यशाला – सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज जय नारायण वर्मा रोड फतेहगढ़ में क्षेत्रीय प्रश्नपत्र( पूर्व माध्यमिक) निर्माण कार्यशाला का आयोजन प्रारम्भ।
आज दिनांक 12/07/2025 को सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज जय नारायण वर्मा रोड फतेहगढ़ में क्षेत्रीय योजना अनुसार 11/07/2025 से 14/07/2025 तक चलने वाले पूर्व माध्यमिक कक्षाओं के लिए क्षेत्रीय प्रश्नपत्र निर्माण कार्यशाला का उद्घाटन सत्र संपन्न हुआ। इस अवसर पर फर्रुखाबाद विभाग के विभाग प्रचारक श्रीमान राहुल जी,प्रदेश निरीक्षक श्री धीरेन्द्र सिंह जी(जनशिक्षा कानपुर प्रान्त), श्री मिथिलेश अवस्थी जी (अवध प्रदेश) एवम् संभाग निरीक्षक श्री कैलाश जी(श्रावस्ती संभाग अवध प्रदेश) का परिचय एवम् अंगवस्त्र व श्रीफल भेंट कर स्वागत सम्मान विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने कराया। इस अवसर पर चारों प्रान्तों से प्रश्नपत्र निर्माण के लिए आए हुए आचार्य बन्धु एवम् भगिनी व विद्यालय के सभी आचार्य बन्धु एवम् भगिनी उपस्थित रहे।










