जूनियर एशियाई वालीबॉल चैंपियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त करने वाली भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिविल लाइंस के छात्र भैया आदेश सिंह का प्रयागराज आगमन पर प्रयागराज जंक्शन पर हुआ जोरदार स्वागत। इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री माननीय हेमचंद्र जी, क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री डॉ राम मनोहर जी, क्षेत्रीय खेलकूद प्रमुख श्रीमान जगदीश सिंह जी, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान विक्रम बहादुर सिंह परिहार जी, प्रांतीय खेलकूद प्रमुख श्री अजीत सिंह जी ,आचार्य परिवार एवं बड़ी संख्या से भैया उपस्थित रहे।












