आज दिनॉक 24.07.2025 की प्रातः 9ः00 बजे से सायं 5 बजे तक क्षेत्रीय सम्पर्क टोली की बैठक विभिन्न सत्रों के द्वारा सरस्वतीशिशु विद्या मन्दिर मॉडल हाउस लखनऊ में सम्पन्न हुई | मा0 डॉ0 सौरभ मालवीय जी क्षेत्रीय मंत्री विद्या भारती पूर्वी उ0प्र0 द्वारा कार्य विस्तार एवं सम्पूर्ण कार्यक्रम सम्पर्क विभाग के बैनर तले सम्पन्न करने हेतु जोर दिया गया। समाज के हर वर्ग के प्रत्येक व्यक्ति से सम्पर्क करना है तथा पंच परिवर्तन के विषयों पर व्याख्यान माला का आयोजन अवश्य किया जाए। WORK NETWORK LUCK – NETWORK के माध्यम से समाज के बन्धुओं को जोड़ते हुए लक्ष्य को प्राप्त करना। क्षेत्र में रहने वाले प्रबुद्ध वर्ग को सूचीबद्ध करके विद्यालय के कार्यक्रमों में सहभागी बनाए। कार्यक्रम का समापन शान्ति मंत्र के साथ किया गया।

















