दिनांक 27 जुलाई 2025 को प्रान्तीय प्रचार विभाग कार्यशाला – काशी प्रांत ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इन्टर कॉलेज सिविल लाइंस, प्रयागराज के परिसर में सम्पन्न हुई | जिसमें डॉ राम मनोहर क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री विद्या भारती पूर्वी उ0प्र0, डॉ0 सौरभ मालवीय क्षेत्रीय मंत्री विद्या भारती पूर्वी उ0प्र0, शेषधर द्विवेदी प्रदेश निरीक्षक, डॉ योगेन्द्र प्रताप सिंह क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख, विक्रम बहादुर सिंह परिहार प्रधानाचार्य, संदीप गुप्त आचार्य, सरोज दुबे आचार्य, मनोज कुमार गुप्ता आचार्य, विनोद मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान का मूल उद्देश्य भारतीय संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रीयता आधारित शिक्षा प्रणाली का प्रचार प्रसार करना है। इसी परिप्रेक्ष्य में रविवार को ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिविल लाइन्स में काशी प्रान्त की प्रचार विभाग की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए विद्या भारती के क्षेत्रीय मंत्री एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सौरभ मालवीय ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञानार्जन या रोजगार तक सीमित नहीं होनी चाहिए बल्कि उसमें नैतिक मूल्य जीवनोपयोगी गुण और भारतीय संस्कृति के आदर्श भी सम्मिलित होने चाहिए। कहा कि विद्यार्थियों में सत्य अहिंसा करुणा सेवा भावना अनुशासन और देशभक्ति जैसे उच्च आदर्शों का विकास करना। भारतीय परंपराओं आचार विचार और धार्मिक सांस्कृतिक मूल्यों का समावेश शिक्षा हो वेदों उपनिषदों और प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा के साथ जोड़ने पर बल देना है। भारतीय त्योहारों परंपराओं और लोकाचार का प्रचार प्रसार करना। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में का संस्कार युक्त शिक्षा का प्रसार ही विद्या भारती का लक्ष्य है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष और प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी ने कहा कि प्रचार विभाग किसी भी संस्था संगठन या आंदोलन की वह महत्वपूर्ण इकाई है जो उसके उद्देश्यों कार्यों एवं मूल्यों को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करती है। यह विभाग न केवल सूचना देने का कार्य करता है बल्कि समाज के साथ एक जीवंत संवाद भी स्थापित करता है। यही कार्य प्रचार विभाग करता है।
विशिष्ट अतिथि योगेन्द्र जी ने कहा कि आज के डिजिटल युग में प्रचार विभाग की भूमिका और भी व्यापक हो गई है। सोशल मीडिया, वेबसाइट, न्यूज़लेटर, प्रेस विज्ञप्ति और विभिन्न प्रचार माध्यमों के माध्यम से यह विभाग लोगों को जोड़ता है।
डॉ किरनलता डंगवाल ने कहा कि प्रचार विभाग वह पुल होता है जो संस्था और समाज के बीच सीधा संबंध स्थापित करता है। यह जनसंपर्क और जनभावनाओं को समझने और उसे संस्था तक पहुँचाने का कार्य भी करता है।
प्रान्त संयोजक और ज्वाला देवी सिविल लाइन्स के प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह परिहार ने कहा कि यदि हम विद्या भारती जैसे संगठनों की बात करें तो प्रचार विभाग विद्यालयों में हो रहे सांस्कृतिक, शैक्षिक और सामाजिक कार्यों को समाज के सामने लाता है। इससे समाज को प्रेरणा मिलती है और विद्यार्थी शिक्षक तथा अभिभावक सभी को गर्व की अनुभूति होती है।





















