विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित वर्ष 2025-26 की क्षेत्रीय कुश्ती की 36वीं क्षेत्रीय प्रतियोगिता में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज,बाहर दतिया गेट झांसी की खिलाड़ी बहनों का हुआ चयन।
दिनांक 27 जुलाई 2025 से 29 जुलाई 2025 तक विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा सत्र 2025-26 की क्षेत्रीय कुश्ती की 36वीं क्षेत्रीय प्रतियोगिता देवरिया में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज,बाहर दतिया गेट झांसी की खिलाड़ी बहनों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की खिलाड़ी बहन वेदिका पुरोहित,अनुष्का,आकांक्षा गौतम और सुरक्षा कुशवाहा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपना परचम लहराया। इसके अलावा,बहन तमन्ना समाधिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली खिड़की बहनें अब विद्या भारती की राष्ट्रीय खेलकूद की कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगी, जिसका आयोजन भोपाल में किया जाएगा। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री कल्पना सिंह जी,खेलकूद प्रमुख बहन निकिता कुशवाहा और समस्त आचार्या बहनों ने खिलाड़ी बहनों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने खिलाड़ी बहनों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।









