फतेहपुर ,खागा स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खागा में आज विज्ञान सप्ताह के अंतर्गत विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी आयोजित की गई । 25 जुलाई से 2 अगस्त तक चलने वाले विज्ञान सप्ताह में विज्ञान पत्रिका लेखन, वृक्षारोपण कार्यक्रम ,विज्ञान प्रश्नोत्तरी ,विज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता, इको ब्रिक प्रतियोगिता, विज्ञान प्रदर्श या मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय का जीवन परिचय आदि कार्यक्रम संपन्न हो रहे हैं।इसी के अंतर्गत विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के सह प्रबंधक श्री अतुल अग्रवाल जी सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र जी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गजेंद्र सिंह जी के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर
दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुआ। मॉडल प्रतियोगिता को चार वर्गों में विभाजित थी शिशु वर्ग, बाल वर्ग, किशोर वर्ग एवं तरुण वर्ग। इस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले भैया बहन संकुल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग ले पाएंगे। शिशु वर्ग में भैया वेदांश पाल ,वैशाली, अरमान यादव , आयुष सिंह, शिवन्या गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तरुण वर्ग में भैया आदर्श, अभिषेक विश्वकर्मा, आयुष सिंह तथा रोहित सिंह किशोर वर्ग में मयंक, अथर्वकाम सिंह तथा नितिन, बाल वर्ग में मरियम फातिमा, शिवम यादव, पलक गुप्ता, तन्मय सिंह, नैतिक सिंह, अर्पित यादव, गौरी अग्रहरि ,अरुणिमा यादव, शौर्य प्रताप सिंह तथा सुमित माथुर , शिवांशी केसरवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजक श्री प्रेमचंद जी विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के प्रमुख श्री राम मिलन रहे।













