आज दिनांक 01.08.2025 को सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज,बाहर दतिया गेट झांसी में कुटुंब प्रबोधन,मातृ सम्मेलन एवं हरियाली तीज का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. रेनू माथुर ने कुटुंब प्रबोधन,भारतीय संस्कृति,भोजन और तीज-त्योहारों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे ये त्योहार हमारे जीवन में सुख,समृद्धि और एकता लाते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं श्रीमती शांति शर्मा “माताजी” ने जीवन को आध्यात्म से जोड़ने के महत्व पर जोर दिया। मुख्य अतिथि श्रीमती कृष्णा पुरोहित ने भी अपने विचार व्यक्त किए और माताओं को प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान मातृ भारती के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया का आयोजन किया गया। इसमें डॉ.कुसुम पांडेय को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया और श्रीमती कल्पना पांडेय को उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया। मातृ भारती के गठन के दौरान श्रीमती इंदिरा गुप्ता ने सभी को शपथ दिलाई। हरियाली तीज और मातृ सम्मेलन के दौरान माता बहनों के लिए भारतीय त्योहारों,पर्वों और श्रृंगार से संबंधित प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजयी माता बहनों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में लगभग 150 माताएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री कल्पना सिंह जी द्वारा किया गया और अंत में आभार ज्ञापन विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती रमा चतुर्वेदी ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय की सहप्रबंधिका श्रीमती सुमन जैन,श्रीमती स्वप्निल मोदी,श्रीमती करुणा सरावगी,श्रीमती पुष्पा श्रीवास्तव,श्रीमती रजनी आगवेकर,श्रीमती आरती,श्रीमती अनुपमा खन्ना,श्रीमती भावना सराया,श्रीमती प्रीति अग्रवाल,श्रीमती मोनिका अग्रवाल,विद्यालय की समस्त आचार्या बहनें,विद्यालय की अभिभावक माता बहनें आदि उपस्थित रहे।















