सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, झांसी रोड उरई के गौरव, पूर्व छात्र विंग कमांडर आदर्श गुप्ता (भारतीय वायुसेना, श्रीनगर) को महामहिम राष्ट्रपति जी द्वारा वायु सेवा मेडल (गैलंट्री अवॉर्ड) से सम्मानित किया जाएगा।
आदर्श गुप्ता ने वर्ष 2002 में कक्षा 10 की परीक्षा इसी विद्यालय से उत्तीर्ण की थी। छात्र जीवन से ही उनमें देश सेवा का जज़्बा था। उन्होंने पाकिस्तान के विरुद्ध ऑपरेशन सिंदूर में बहादुरी से भाग लिया था।
यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे विद्यालय और क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है। विद्यालय परिवार ने उनके माता-पिता को शुभकामनाएँ दीं और इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।









