विद्या भारती विद्यालय सनातन धर्म सरस्वती शिशु वाटिका लखीमपुर खीरी में आज डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती (शिक्षक दिवस) हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री रविभूषण साहनी एवं संचालिका श्रीमती हीरा सिंह द्वारा माँ सरस्वती एवं डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन से किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय में विशेष पहल के अंतर्गत लगभग 30 भैया-बहन शिक्षक/शिक्षिकाओं की भूमिका निभाते हुए शिक्षण कार्य संचालित किया। प्रबंधक महोदय ने विद्यार्थियों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के मन में उत्साह, जिज्ञासा और अनुशासन का संचार करते हैं।
अंत में सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।
संचालिका श्रीमती हीरा सिंह ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माता-पिता जीवन देते हैं, किंतु उसे सही दिशा देने का कार्य शिक्षक करते हैं।
कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती ऋचा त्रिपाठी ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन एवं योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला।
इस अवसर पर शिशु भारती प्रमुख बहन रजनी कपूर, प्रचार-प्रसार प्रमुख बहन पूनम सिंह एवं समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।













