सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, दिबियापुर में आज स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ 17-09-2025 को हुआ।
आचार्य, आचार्या और कर्मचारी बंधुओं ने मिलकर परिसर की सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। आने वाले 15 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में सफाई, जागरूकता कार्यक्रम और पोस्टर प्रतियोगिता जैसी गतिविधियाँ आयोजित होंगी।










