आज दिनांक 17 नवम्बर 2025 (सोमवार) को विद्यालय में मुख्य अतिथि डॉ. शिवकुमार जी (राष्ट्रीय संगठन मंत्री, विज्ञान भारती भारत) के कर-कमलों द्वारा नव निर्मित डॉ. ईश्वरचन्द्र स्पोर्ट्स जोन का भव्य उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शिलापट अनावरण, चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
विशिष्ट अतिथियों मा० जगदीश जी (क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख, पूर्वी उ.प्र.), मा० अंकित राय जी (क्षेत्रीय संगठन मंत्री, विज्ञान भारती पूर्वी उ.प्र.) ने अपने प्रेरक उद्बोधन से विद्यार्थियों को खेल व योग के माध्यम से सर्वांगिण विकास हेतु प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि महोदय ने डॉ. ईश्वरचन्द्र जी के संघ व विद्या भारती के सेवाकार्यों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को योग, आत्मचिन्तन व अनुशासन अपनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर मा० प्रेम बाबू जी गुप्त, प्रबन्धक प्रो. सुनील मिश्र, प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार त्रिपाठी, डॉ. नमिता गुप्ता, कार्यक्रम प्रभारी श्री आशुतोष सत्यम झा, श्री मनोज त्रिपाठी सहित सभी आचार्यगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।











