परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर, वृंदावन में आयोजित पूर्णकालिक एवं समयदानी कार्यकर्ता बैठक में सह संगठन मंत्री श्री यतीन्द्र शर्मा जी ने शिक्षा, संस्कार, पंचपदी पद्धति, स्वास्थ्य परीक्षण, कुटुंब प्रबोधन एवं समाज परिवर्तन की दिशा में प्रेरक मार्गदर्शन प्रदान किया।
बैठक में विभिन्न विभागों की उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं की महत्वपूर्ण प्रस्तुतियाँ दी गईं। कुल 149 कार्यकर्ता एवं संयोजकों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।













