सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, मालवीय नगर, गोंडा में आज दिनांक 22 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन जी की 138वीं जयंती हर्षोल्लास एवं प्रेरणादायी वातावरण में मनाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री नारायण देव पांडेय जी (गणित प्रवक्ता, शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज) ने गणितीय प्रश्नोत्तरी के माध्यम से छात्रों में गणित के प्रति रुचि, जिज्ञासा एवं उत्साह का संचार किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विश्व दीपक त्रिपाठी जी ने की, जिन्होंने गणित को श्रेष्ठ विषय बताते हुए छात्राओं को इसे सरलता एवं आनंद के साथ सीखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पुष्पा मिश्रा जी ने आभार व्यक्त करते हुए बहनों को गणित को जीवन का अभिन्न अंग मानने तथा इसके प्रति निरंतर जागरूक रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर छात्रा बहनों ने पोस्टर, चित्रकला, रंगोली, भाषण, प्रदर्शनी, वर्ग पहेली, गणितीय खेल एवं गणितीय व्यंजन आदि विविध गतिविधियों के माध्यम से सक्रिय सहभागिता निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाया।











