एनसीएल ककरी परियोजना परिसर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ककरी (सोनभद्र) में प्रातःकालीन वंदना सभा के अवसर पर महाकौशल प्रांत (शहडोल) से पधारे सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मा० अनिल कुमार द्विवेदी जी एवं विद्यालय प्रबंधक मा० राजेश्वरी प्रसाद तिवारी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मा० अनिल कुमार द्विवेदी जी ने भैया-बहनों को संबोधित करते हुए पंचकोशीय विकास—अन्नमय, प्राणमय, मनोमय, विज्ञानमय एवं आनंदमय—के महत्व पर प्रकाश डाला तथा संस्कारयुक्त, राष्ट्रनिष्ठ शिक्षा को जीवन में आत्मसात करने का प्रेरक संदेश दिया। 












