राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जयंती) के पावन अवसर पर प्रांतीय योजनानुसार आयोजित “रन फॉर स्वदेशी” रैली में कक्षा 3 से 8 तक के लगभग 800 भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभाग किया।
इन गगनभेदी नारों के साथ बच्चों ने समाज में स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रनिर्माण का सशक्त संदेश पहुँचाया।
प्रधानाचार्य श्री श्रवण कुमार अवस्थी जी एवं प्रथम सहायक श्री अंजनी बाजपेयी जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया गया। मार्ग में गणमान्य नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। 
यह रैली युवा शक्ति, राष्ट्रीय चेतना एवं स्वदेशी संकल्प की प्रेरणादायी झलक बनी। 












