विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की क्षेत्रीय इकाई, “विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय क्षेत्रीय पूर्णकालिक कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग” का आज तीर्थराज प्रयागराज के पावन संगम क्षेत्र में अत्यंत गरिमामयी वातावरण में आगमन 2 फरवरी 2026 को हुआ। यह अभ्यास वर्ग संगठन की कार्यपद्धति को सुदृढ़ करने, कार्यकर्ताओं के कौशल विकास और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में पूर्णकालिकों की भूमिका को रेखांकित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
पूर्णकालिक कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग में मा0 अवनीश भटनागर जी, उपाध्यक्ष – विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की गरिमामयी उपस्थिति रही।








