विद्या भारती के क्षेत्रीय मंत्री डॉ. सौरभ मालवीय जी के विद्यालय प्रवास के अवसर पर उनका प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण का सशक्त साधन है।
उन्होंने विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा के विस्तार और संस्कार आधारित शिक्षण व्यवस्था को और सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर प्रदेश निरीक्षक मिथिलेश अवस्थी जी भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना की।
विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया तथा विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया गया।

















