विद्या भारती पूर्वी उतर प्रदेश “प्राथमिक शिक्षा की कार्यशाला” की एक दिवसीय बैठक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिरवारा मार्ग सुलतानपुर में विद्या भारती पूर्वी उतर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री माननीय डॉ० सौरभ मालवीय, भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उ०प्र० के प्रदेश निरीक्षक श्रीमान शेषधर द्विवेदी तथा प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्रीय सह संयोजक इन्द्रजीत त्रिपाठी के निर्देशन में संपन्न हुई | कार्यशाला के अंतर्गत आगे आने वाले सत्र में आगामी कार्य योजना की चर्चा हुई एवं माननीय मंत्री जी के द्वारा प्राथमिक शिक्षा का विस्तार करने हेतु मार्गदर्शन प्राप्त हुआ |
















