राष्ट्र के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित है विद्या भारती — मा. रमेश जी
ऊर्जा के केन्द्र हैं विद्या भारती के विद्यालय — डॉ. सौरभ मालवीय
शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत द्वारा आयोजित तीन दिवसीय *प्रधानाचार्य कार्ययोजना बैठक* का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ।
समापन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक मा. रमेश जी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि विद्या भारती राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और इसके माध्यम से देशभक्त, संस्कारित एवं जागरूक नागरिकों का निर्माण हो रहा है। उन्होंने सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता पर विशेष बल दिया।
वहीं क्षेत्रीय मंत्री डॉ. सौरभ मालवीय जी ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालय वास्तव में *ऊर्जा के केन्द्र* हैं और प्रधानाचार्य इस व्यवस्था के *केन्द्र बिन्दु* होते हैं। विद्यालय की गुणवत्ता, अनुशासन एवं उत्कृष्ट परिणाम ही उसकी पहचान हैं।













