विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय सम्पर्क टोली की बैठक दिनांक 11 मई 2026 को अखिल भारतीय शिक्षा शोध संस्थान में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री जी मा0 हेमचन्द्र जी के मार्गदर्शन में “सम्पर्क विभाग” को निरंतर चलने वाली सशक्त प्रक्रिया के रूप में आगे बढ़ाने का प्रेरक संदेश प्राप्त हुआ। 
बैठक का संचालन क्षेत्रीय सम्पर्क विभाग के क्षेत्रीय संयोजक श्री राजेन्द्र बाबू जी के द्वारा कराया गया | उन्होंने बैठक की प्रस्तावना रखकर मा0 संगठन मंत्री जी के आज्ञानुसार बैठक को प्रारंभ किया |
यह बैठक संगठन, समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही। 















