गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर, रायबरेली में आयोजित वंदना सभा आज विशेष प्रेरणादायी रही। 
संस्कृति बोध परियोजना के क्षेत्रीय अभियान प्रमुख श्री राजेंद्र देव त्रिपाठी जी ने अपने उद्बोधन में भारत की गौरवशाली संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक वैभव का प्रभावी चित्रण किया। 
उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि हमारा भारत केवल एक देश नहीं, बल्कि ऋषि-मुनियों की तपोभूमि, छह ऋतुओं से सुसज्जित अद्वितीय धरती और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है। 

विद्यालय में ‘प्रधानमंत्री’ एवं ‘कन्या भारती’ के चयन हेतु भाषण प्रतियोगिता और मतदान प्रक्रिया का आयोजन किया गया। इस गतिविधि ने विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता को सशक्त किया। 













