सरस्वती शिशु मन्दिर (10+2), पक्कीबाग, गोरखपुर में विज्ञान एवं शारीरिक विषय का एक दिवसीय संकुल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। 
इस प्रशिक्षण में 6 विद्यालयों के 49 आचार्य/आचार्याओं ने सहभागिता कर शिक्षण की नवीन विधियों—पंचपदी पद्धति, लेसन प्लान निर्माण एवं मॉडल शिक्षण—का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। 
कार्यक्रम में एक्टिविटी बेस्ड टीचिंग, कौशल विकास एवं विद्यार्थियों की व्यक्तिगत क्षमता के अनुरूप शिक्षण पर विशेष बल दिया गया। 
समापन अवसर पर सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। यह प्रशिक्षण वर्ग शिक्षकों के संवर्धन एवं आगामी सत्र की प्रभावी तैयारी हेतु अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ। 

















