राष्ट्रीय चेतना पर गहन मंथन
नव चयनित आचार्यों के प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे दिन अवध प्रांत के सह कार्यवाह मा० संजय सिंह जी ने “राष्ट्रीय समाज एवं हमारा दायित्व” विषय पर ओजस्वी एवं प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। 
उन्होंने मानव की विचारशीलता, भारत की गौरवशाली परंपरा एवं वर्तमान चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि *राष्ट्र का निर्माण केवल शासन से नहीं, बल्कि जागरूक और कर्तव्यनिष्ठ नागरिकों से होता है।*
भारत भूमि की महिमा, इतिहास से मिलने वाले सबक एवं सामूहिक राष्ट्रीय चेतना के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने आचार्यों का आह्वान किया कि वे नई पीढ़ी में राष्ट्रभाव, संस्कार और एकता की भावना जागृत करें।












