सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रामकथा मार्ग (महोबा) में आयोजित पांच दिवसीय किशोरी व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन अत्यंत उत्साह एवं गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। 

समापन सत्र में मुख्य अतिथि, अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 
इस शिविर में छात्राओं ने सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटीशियन, पाककला, योग, प्राणायाम, नृत्य एवं आत्मरक्षा (जूडो-कराटे) जैसे विविध कौशलों का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने व्यक्तित्व को निखारा। 
विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती आभा तिवारी जी के कुशल निर्देशन में बहनों ने पूरे उत्साह और लगन से प्रत्येक गतिविधि में सहभागिता की। 
अतिथियों ने छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि *संस्कारयुक्त शिक्षा के साथ कौशल विकास ही उज्ज्वल भविष्य का आधार है।*










