भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, झांसी के पूर्व छात्र एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ी भैया नमन कौशिक को शतरंज के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करते हुए विश्व शतरंज फेडरेशन द्वारा अरेना ग्रैंड मास्टर (AGM) डिप्लोमा से सम्मानित किया गया। 

भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय परिवार हर्षित एवं गौरवान्वित है। 








