विद्या भारती आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रगति करने का प्रयास कर रही है |
तकनीकी विज्ञान में जन-जन तक अपनी बात पहुंचाने का एक सुगम्य साधन वेबसाइट है
| दिनांक 27/03/2025 को विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की वेबसाइट
की बैठक क्षेत्रीय संगठन मंत्री माननीय हेमचन्द्र जी, क्षेत्रीय मंत्री डॉ०
सौरभ मालवीय की अध्यक्षता में तथा क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री डॉ० राम मनोहर
जी, माननीया किरनलता डंगवाल एवं वेबसाइट निर्माता श्रीमान चंद्रभूषण जी की
उपस्थिति में संपन्न हुई | सर्वप्रथम चंद्रभूषण जी के द्वारा निर्मित वेबसाइट
का प्रदर्शन किया एवं वाचन किया गया तथा सभी ने उसमें अपनी-अपनी दृष्टि से
सुधारात्मक बिंदु दिए |










