दिनांक 26/03/2025 दिन मंगलवार को सभी प्रांतीय समितियों के समस्त संभाग
निरीक्षकों की बैठक विद्या भारती पूर्वी उ०प्र० के क्षेत्रीय संगठन मंत्री
माननीय हेमचन्द्र जी एवं क्षेत्रीय मंत्री डॉ० सौरभ मालवीय जी के साथ संपन्न
हुई | बैठक के दौरान माननीय मंत्री जी के द्वारा उनके किये गए कार्यो पर
प्रश्नोत्तरी का सत्र चला | इस सत्र के उपरान्त कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए जैसे
संभाग निरीक्षक को पूर्णकालिक दायित्व के भाव से काम करना चाहिए | अपने
अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के विद्वानों लोगो की सूची बनाकर उन्हें विभिन्न
कार्यक्रमों में अतिथि बनाना चाहिए | आज का दौर “जय विज्ञान” का है | अपने
कार्यक्रम का सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित करना चाहिए | माननीय
क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने कहा हमें स्वयं का मूल्यांकन करते हुए दायित्व का
निर्वहन करना चाहिए | आगामी सत्र की योजना पूर्व से निर्धारित कर लेनी चाहिए
उसके आधार पर छात्र संख्या की वृद्धि पर ध्यान देने के साथ अपनी बात को विराम
दिया |













