विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के अन्तर्गत जन शिक्षा समिति-अवध प्रदेश(उत्तर प्रदेश)द्वारा 21 से 24 अप्रैल 2025 तक आयोजित प्रान्तीय वार्षिक कार्य योजना बैठक सरदार गनपत राय सरस्वती विद्या मन्दिर रानोपाली अयोध्या में सम्पन्न हो रही है। आज 23 अप्रैल 2025 के चतुर्थ सत्र में विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री आदरणीय डॉ० सौरभ मालवीय जी PPT के माध्यम से प्रधानाचार्य के उत्तर दायित्व विषय पर अपना मार्गदर्शन प्रदान करते सभी प्रधानाचार्यों से एक कुशल योजक की भांति कार्य करने का आह्वान किया। पंचम सत्र में डॉ० सौरभ मालवीय जी ने जिला व संकुल प्रमुख प्रधानाचार्यों के साथ पदीय दायित्व विषय पर चर्चा वार्ता करते हुए कहा कि हमारा संस्थान समाज पोषित है इसलिए समाज के अधिक से अधिक लोगो को जोड़ना तथा अपने पदीय गरिमा की रक्षा करते हुए सभी को सम्मान प्रदान करना। क्षेत्रीय मंत्री जी ने सभी जिला व संकुल प्रमुखों से अपने कार्य क्षेत्र में आने वाले विद्यालयों में निरन्तर प्रवास करने,प्रवास के दौरान आयी समस्याओं को अपने स्तर से दूर करवाने का प्रयास करने तथा अपने जिला व संकुल के विद्यालयो के विकास हेतु बिंदुओं का एजेण्डा नोट कर जिला तथा संकुल के प्रधानाचार्यों की बैठक आहूत करना तथा बैठक मे अपने प्रदेश निरीक्षक जी व सम्भाग निरीक्षक जी की भी उपस्थिति सुनिश्चित कराना श्रेष्ठतम रहेगा।



























