सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज फतेहपुर में क्षेत्रीय विज्ञान एवं ATL कार्य योजना बैठक सम्पन्न….
सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज वी०आई० पी० रोड फतेहपुर में दिनांक 02 से 03 मई 2025 तक क्षेत्रीय विज्ञान एवं अटल टिंकरिंग लैब (ATL) कार्य योजना बैठक का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ | इस बैठक में पूर्वी उत्तर प्रदेश के चारों प्रान्तों के विज्ञानं प्रमुख व विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नरेन्द्र सिंह जी ने सहभागिता की |
इस अवसर पर श्री हेमचन्द्र जी (क्षेत्रीय संगठन मंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश), श्री अयोध्या प्रसाद जी (प्रदेश निरीक्षक कानपूर प्रान्त), श्री बांके बिहारी पाण्डेय जी (क्षेत्रीय विज्ञानं प्रमुख) तथा श्री राम प्रकाश पोरवाल जी (मंत्री भारतीय शिक्षा समिति कानपुर प्रान्त) विशेष रूप से उपस्थित रहे | बैठक में विद्यालयों में विज्ञान शिक्षा को प्रभावी बनाने, नवाचार को प्रोत्साहन देने तथा ATL प्रयोगशालाओं के प्रभावशाली सञ्चालन हेतु कार्य योजना तैयार की गई | सभी उपस्थित अतिथियों ने विज्ञानं एवं तकनीकी शिक्षा के प्रचार-प्रसार हेतु अपने विचार साझा किये ||





























