भारत सरकार द्वारा आयोजित खेलों इण्डिया खेलो यूथ गेम्स 2025 में विद्या भारती पूर्वी उ0प्र0 के 10 खिलाड़ी चार खेल विधाओं में उ0प्र0 की टीम में अपने खेल के प्रदर्शन के आधार पर चयनित होकर प्रतिभाग कर रहें है। वॉलीबाल में 04, कबड्डी में 01, मलखम्भ में 01 व एथलेटिक्स में 04 खिलाड़ी अपनी खेल विधा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहें है। अभी तक ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज सिविल लाइन्स प्रयागराज के खिलाड़ियों ने वॉलीबाल व कबड्डी मे रजत पदक प्राप्त कर विद्या भारती का नाम रोशन किया है। विद्या भारती पूर्वी उ0प्र0 के क्षेत्रीय खेलकूद प्रमुख श्री जगदीश कुमार सिंह ने बताया कि अभी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विद्या भारती के खिलाड़ी नये कीर्तिमान के साथ पदक प्राप्त करेगें। इन खिलाड़ियों की विशिष्ट उपलब्धि पर विद्या भारती पूर्वी उ0प्र0 के क्षेत्रीय अध्यक्ष मा0 दिव्यकान्त शुक्ल, क्षेत्रीय मंत्री मा0 सौरभ मालवीय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मा0 हेमचन्द्र जी, क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री मा0 डॉ0 राममनोहर जी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।







