बिहार राज्य के पाटलिपुत्र काम्प्लेक्स में 4 मई से 15 मई 2025 तक आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में विद्याभारती पूर्वी उ०प्र० के विद्यालय ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज गंगापुरी रसूलाबाद प्रयागराज के खिलाडी भैया आर्य देव ने पोल वाल्ट में तथा सरस्वती विद्या मन्दिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शास्त्री नगर सदियापुर के होनहार छात्र बबलू कुमार ने दौड़ में स्वर्ण पदक के साथ जीत दर्ज कर शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी विद्यालय का मान बढाया है |















