एक आदर्श राष्ट्र का निर्माण नागरिक के व्यक्तिगत एवं राष्ट्रीय चरित्र पर निर्भर करता है।डॉ0 राममनोहर जी। विवेकानंद सरस्वती विद्यामंदिर में चल रहे नवचयनित आचार्य प्रशिक्षण वर्ग में आज तीसरे दिन क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री पूर्वी उ0प्रदेश डॉ0राममनोहर ने कहा कि कोई राष्ट्र मजबूत तभी हो सकता है जब उस देश के नागरिकों का समर्पण देश के प्रति हो और जब उसका व्यक्तिगत चरित्र राष्ट्रीय चरित्र में बदल जाय तो वह राष्ट्र प्रगति करता है।हमारा लक्ष्य ऐसी युवा पीढ़ी का निर्माण करना है जो शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक,एवंआध्यात्मिक रूप से पूर्ण विकसित राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वसुधैव कुटुम्बकम के भाव से प्रेरित होकर विश्व कल्याण के लिए समर्पित हो ।क्योंकि सपने वे नहीं जो हम सोते हुए देखते हैं।सपने वे हैं जो हमें सोने नहीं देते।











