जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश द्वारा आयोजित 10 दिवसीय प्रधानाचार्य प्रशिक्षण वर्ग 2025 के तृतीय दिवस पर वंदना सत्र में विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र जी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन एवं वंदन के उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ ।
सरस्वती शिक्षा मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्रामभारती परतोष अमेठी के विशाल सभागार में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र, सह संगठन मंत्री डॉ राम मनोहर ,जिला मंत्री अमेठी ओंकार नाथ शुक्ला, संभाग निरीक्षक उपस्थित रहे। प्रदेश निरीक्षक राज बहादुर दीक्षित ने अतिथि महानुभाव का परिचय कराते हुए श्रीफल एवं अंग वस्त्र से आपका स्वागत किया। प्रांतीय प्रचार प्रमुख संतोष मिश्र के अनुसार काशी प्रांत से आए हुए 30 प्रधानाचार्य वन्धुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया |
क्षेत्रीय संगठन मंत्री अपने द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप कार्य योजना पर अपनी बात कहते हुए व्यक्तिगत विकास से परमेश्ठिगत विकास की ओर सभी प्रधानाचार्य को ले गए। भारत विश्व गुरु कैसे बने? इसमें हमारा क्या योगदान होगा? इस पर चर्चा हुई । राष्ट्रीय शिक्षा नीति में 5 + 3 + 3 + 4 के बारे में बताते हुए 5 वर्ष की शिक्षा अरुण, उदय ,प्रभात, प्रथम एवं द्वितीय, शिशु वाटिका ,खेल-खेल में शिक्षा, शिशु वाटिका के अभिभावक का प्रशिक्षण, शिशु वाटिका के अनुरूप आचार्या की नियुक्ति पर विशेष बल दिया। अंत में आनंदमयी शिक्षा एवं पंच पदीय शिक्षण पद्धति को बताते हुए अपनी बातें समाप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक एवं जिला मंत्री अमेठी ओंकारनाथ शुक्ला ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किये।














