विद्या भारती द्वारा संचालित जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश द्वारा आयोजित इन दिनों सरस्वती शिक्षा मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्रामभारती परतोष अमेठी में 10 दिवसीय प्रधानाचार्य प्रशिक्षण वर्ग के नवम दिवस पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री एवं संघ के वरिष्ठ प्रचारक यतीन्द्र कुमार शर्मा द्वारा मां सरस्वती का पूजन किया गया।
आपने बताया कि पहला विद्यालय गोरखपुर में 1952 में प्रारंभ हुआ। जिसके प्रथम आचार्य कृष्णकांत जी नियुक्त हुए। उन्होंने पक्कीबाग गोरखपुर में भवन की व्यवस्था करके जनसंपर्क के माध्यम से पहला विद्यालय प्रारंभ किया ।धीरे-धीरे अनेक स्थानों पर शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर खोले गए। ग्रामभारती ग्रामीण क्षेत्र का विद्यालय चलाने की जिम्मेदारी राम प्रताप सिंह को सौंपी गई।
आपने बताया कि एक प्रधानाचार्य के पास जनसंपर्क सूची होनी चाहिए। संपर्क एक कला है, जिसमें जातीय भावना नहीं होनी चाहिए । सर्व समाज से संपर्क बनाना चाहिए। हमें सन्तो, डॉक्टरों,प्रशासनिक अधिकारियों , महिलाओं , व्यापारियों आदि सभी से संपर्क बनाना चाहिए। जिससे एक अच्छा विद्यालय स्थापित हो। विद्या भारती का उद्देश्य हिंदुत्व का विकास करना है। हमें बच्चों को देशभक्त बनाना तथा समाज में परिवर्तन लाना है। मीडिया के लोगों को मित्र बनकर प्रधानाचार्य एक आदर्श विद्यालय स्थापित कर सकता है। प्रधानाचार्य योजक हो,कल्पनाशील हो, उसमें तीन प्रकार के मैनेजमेंट होने चाहिए।१- मैन मैनेजमेंट,२- मनी मैनेजमेंट, ३-मीडिया मैनेजमेंट ।
बातचीत करने का तरीका होना चाहिए, संवाद में कोई विवाद नहीं होना चाहिए । तर्क नहीं करना चाहिए। व्यंगात्मक संवाद भी नहीं होना चाहिए। संयम से बात करना, मृदुभाषी होना आदि सभी प्रधानाचार्य के अंदर होना चाहिए।
सत्यम् ब्रूयात , प्रियम् ब्रूयात, ना ब्रूयात सत्यम् अप्रियम।
समन्वय अति आवश्यक है, अपना शरीर, मन, बुद्धि ठीक रहने पर मनुष्य अच्छा कार्य करता है । तीनों के समन्वय पर ही अच्छा परिणाम आता है। अभिभावक से समन्वय बनाना, बच्चों के साथ समन्वय,प्रबंध समिति के साथ समन्वय, प्रांत के अधिकारियों के साथ समन्वय, संघ के लोगों से समन्वय ,समाज के साथ समन्वय, मित्र एवं परिवार से भी समन्वय बनाकर रहना चाहिए । आपका परिचय काशी संभाग के संभाग निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने कराया। सूचना संतोष मिश्र प्रदेश प्रचार प्रमुख ग्रामभारती अमेठी।












