“राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मूल उद्देश्य भारत में संस्कारित नागरिकों का निर्माण करना है, और शिक्षा के क्षेत्र में विद्या भारती उसका सुव्यवस्थित विस्तार है।” यह विचार विद्या भारती के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री श्री यतींद्र जी ने रघुवर प्रसाद जायसवाल विद्या मन्दिर में विद्या भारती शिशु शिक्षा समिति, काशी प्रदेश गोरक्ष प्रांत द्वारा आयोजित दस दिवसीय नव चयनित आचार्य प्रशिक्षण वर्ग के नवम दिवस की वंदना सभा में व्यक्त किए।











