विद्याभारती पूर्वी उत्तर प्रदेश का संचालित विषय कौशल विकास जिसके अंतर्गत भैया बहनों का उनकी रूचि के अनुसार कौशल का विकास किया जाता है | कौशल विकास की क्षेत्रीय कार्यशाला दिनांक 15 जून 2025 दिन रविवार को सम्पन्न हुई | कार्यशाला में अखिल भारतीय कौशल विकास सह प्रमुख श्री रोहित द्विवेदी, विद्याभारती पूर्वी उ०प्र० के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मा० हेमचन्द्र जी तथा क्षेत्रीय कौशल विकास प्रमुख सुरेश श्रीवास्तव व सहप्रमुख राकेश सिंह सेंगर उपस्थित रहे | कार्यशाला के द्वितीय सत्र में अखिल भारतीय कौशल विकास प्रमुख श्री जैनपाल जैन जी का दिशा निर्देश प्राप्त हुआ | मा० हेमचन्द्र जी द्वारा कार्यशाला का उदघाटन माँ सरस्वती की वन्दना से प्रारंभ होकर उनके मार्गदर्शन से हुआ |















