जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश द्वारा आयोजित 10 दिवसीय नवचयनित आचार्य प्रशिक्षण वर्ग 2025 के छठवें दिवस पर वंदना सत्र में विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन एवं वंदन के उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ ।
सरस्वती शिक्षा मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्रामभारती परतोष अमेठी के विशाल सभागार में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र, संभाग निरीक्षक द्वय उपस्थित रहे। सम्भाग निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने अतिथि महानुभाव का परिचय कराते हुए श्रीफल एवं अंग वस्त्र से आपका स्वागत किया गया। प्रांतीय प्रचार प्रमुख संतोष मिश्र के अनुसार काशी प्रांत से आए हुए 57 प्रशिक्षार्थियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया ।
क्षेत्रीय संगठन मंत्री अपने द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप कार्य योजना पर अपनी बात कहते हुए व्यक्तिगत विकास से परमेष्ठिगत विकास की ओर सभी प्रशिक्षार्थियों को ले गए। भारत विश्व गुरु कैसे बने? इसमें हमारा क्या योगदान होगा? इस पर चर्चा हुई । अंत में आनंदमयी शिक्षा एवं पंच कोशात्मक विकास एवं उसके कारक तत्वों को बताते हुए अपनी बातें समाप्त किये।














