विद्याभारती से संबद्ध जन शिक्षा समिति अवध प्रदेश उत्तर प्रदेश के समस्त पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं की 02 दिवसीय बैठक प्रांतीय कार्यालय 892 केशवधाम श्री अयोध्या जी में आयोजित है।
बैठक के प्रथम एवं द्वितीय सत्र में आदरणीय प्रोफेसर सौरभ मालवीय जी क्षेत्रीय मंत्री विद्याभारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र ने सभी से निम्न लिखित बिंदुओं पर चर्चा वार्ता की।
*पूर्णकालिको का परिचय।
*कार्यक्षेत्र की जानकारी।
*संभागीय केंद्रों की स्थिति।
*प्रवास के समय करणीय कार्य, परिणाम कारी प्रवास।
*एक पूर्णकालिक होने के बाद आप के द्वाराविद्यालय विकास की उपलब्धियां।
*आचार्यों को मात्र संगठन से जोड़ने की योजना।
*पंच परिवर्तन की योजना।
*विद्यालयों की वेबसाइट,कंप्यूटरीकृत कार्यालय।
**संभाग निरीक्षक का संपर्क* आचार्यों के विकास की योजना।
*संभाग निरीक्षक द्वारा विद्यालय की निगरानी, मॉनिटरिंग, विद्यालय की हर गतिविधि पर संभाग निरीक्षक की दृष्टि, अकादमिक कार्य।
*उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, संख्यात्मक वृद्धि, कार्य का विस्तार सभी खंडों में कार्य।
*विद्याभारती द्वारा निर्धारित 30 विषयों की जिला एवं विद्यालय स्तर तक टोली का निर्माण एवं बैठके।
*आगामी 02 वर्ष की संभाग स्तर की कार्य योजना।
*डेटा संकलन शुद्ध, प्रमाणिक एवं पारदर्शी हों । सही और समय बद्ध डेटा देने का स्वभाव।
प्रांतीय कार्यालय में डेटा का रखरखाव।
गुणवत्ता विकास हेतु आचार्यों का प्रशिक्षण।
संभाग एवं प्रांत स्तर पर परिणामकारी बड़े कार्यक्रमों का आयोजन जैसे मात्र सम्मेलन, पूर्व छात्र सम्मेलन, पूर्व आचार्य सम्मेलन।
*सभी विद्यालयों में कंप्यूटर, ऑपरेटर, प्रचार प्रमुख की व्यवस्था।
*विद्यालय की गतिविधियों का सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया में व्यापकता से प्रेषण।
*संभाग निरीक्षक द्वारा प्रवास के समय परिवारों में संपर्क ।
*समाज के श्रेष्ठ जनों को विद्याभारती के काम से जोड़ना।
*हम जिस काम के लिए नियुक्त हैं उसके साथ पूरा न्याय ।
बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष आदरणीय रामशरण दुबे एवं प्रदेश निरीक्षक मिथिलेश कुमार अवस्थी तथा 04 संभाग निरीक्षक जनजाति शिक्षा के प्रमुख श्रीमान नरोत्तम जी एवं दो कार्यालय प्रमुख उपस्थित रहे।
आदरणीय कोषाध्यक्ष जी ने माननीय क्षेत्रीय मंत्री जी को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
बैठक का संचालन श्रीमान श्याम मनोहर जी संभाग निरीक्षक लखनऊ संभाग ने किया , मिथिलेश कुमार अवस्थी प्रदेश निरीक्षक ने सभी के प्रति आभार व्यापित किया।






















